कोलारस – चीनी सामग्री के बहिष्कार को लेकर सम्पूर्ण देश में विभिन्न दलों द्वारा रैलियांं निकालकर विरोध प्रदर्शित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोलारस में बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर निकाली। इसके माध्यम से नागरिकों को बताया कि हमारे द्वारा चाइना का उपयोग करने से चीन की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है और हम स्वयं ही अपने देश के व्यापार पर विपरीत असर डाल रहे हैं। इसलिए हमें अपने देश की ही बनी सामग्री का उपयोग करना चाहिए जिससे हमारा पैसा चीन के पास न पहुंच सके। नगर में संचालित मोबाइल व्यापारियों से अनुरोध किया की चीनी संबंधी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रचार प्रसार न किया जाये तथा होर्डिंग्स को जल्द से जल्द निकलवा दिया जाये। अन्य साज सजावट वाले छोटे व्यापारियों को चाइना की झालर की अपेक्षा मिट्टी के दीपक बेचने की भी सलाह दी गई। बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता एवं स्कूली बच्चे नगर के जगतपुर में स्थित हनुमान मंदिर से जगतपुर तिराहा, बस स्टैंड, एप्रोच रोड, सदर बाजार होते हुए रामलीला मैदान पर पहुंचे जहाँ रैली का समापन हुआ।
इनका कहना
चाइना आयटम के विरोध में हमने रैली निकाली और लोगों से अनुरोध किया कि चायना का सामान न खरीदें, साथ ही हमने सभी दुकानदारों से अनुरोध किया कि वह चायना का सामान न ही खरीदें और न बेचें। यदि इसके बाद भी दुकान नहीं माने तो तो हमारा बजरंग दल इसका सख्त से सख्त विरोध करेगा।
संतोष शर्मा, प्रखण्ड अध्यक्ष बजरंग दल






Be First to Comment