Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर -: कपङा व्यवसायी विजय गोयल के राघवेंद्र नगर स्थित घर में लुटेरो ने पत्नी किरण की जघन्य हत्या कर की लूट,घटना से सनसनी…

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राघवेन्द्र नगर कॉलोनी में अज्ञात बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी विजय गुप्ता की पत्नी एवं गुप्ता टाइल्स वालों की बहू किरण गुप्ता उम्र 45 वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी जबकि महिला का पति एवं बेटा बाजार में दुकान पर थे। इसी बात का फायदा उठाकर बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या और लूट की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर और एफएसएल प्रभारी एच बहरादिया मौके पर पहुंच गए थे।

घटना की खबर तब लगी जब किरण के पति रात करीब सवा नौ बजे दुकान से घर पहुंचे। उन्होंने जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में किरण के गले से खून बह रहा था। लोगों का कहना है कि नगर के बीच और सभ्रांत इलाके में हुई वारदात के काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं आई । इससे परिजनों में रोष नजर आया। विजय के भाई हरि गुप्ता, अशोक गुप्ता का नगर में टाइल्स का शोरूम है। पूरा परिवार ख्यातिनाम है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश घर में से महिला के गहने भी ले गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की हत्या कर लुटेरे बदमाश घर से कितना सामान ले जाने में सफले रहे हैं।   
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!