Press "Enter" to skip to content

विधायक के समक्ष एक फैसला आदिवासियों ने शराब छोडऩे का लिया संकल्प

खनियांधाना। क्षेत्रीय विधायक श्री के पी सिंह ( कक्काजू ) द्वारा इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में अनूठा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ग्राम वासियों से शराब नहीं पीने तथा नशा नहीं करने के संकल्प पत्र भराये जा रहे हैं इसी क्रम में आज मंगलवार को खनियांधाना जनपद के आदिवासी बस्ती रामनगर में विधायक पहुंचे जहां उन्होंने आदिवासियों को शराब छोडऩे की प्रेरणा दी जिस पर एक सैकड़ा से भी अधिक लोगों ने संकल्प पत्र भरकर नशे से तौबा करने का प्रण लिया । इस अवसर पर उनके साथ खनियांधाना नगर परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित मोहम्मद सलीम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सज्जाद अली उपाध्यक्ष नगर परिषद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन व पत्रकारगण भी मौजूद थे ।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता दिनेश कुमार झा ने बताया कि पिछले करीब छह माह से माननीय विधायक द्वारा गांव गांव के मजरे टोलों में पहुंचकर जहां एक ओर लोगों की समस्याएं सुनने का क्रम जारी है वहीं दूसरी ओर वह शराब आदि नशा छोडऩे की प्रेरणा देते हैं जिससे अभी तक हजारों लोग संकल्प पत्र भरकर शराब छोड़ चुके हैं तथा आज मजरा रामनगर आदिवासी बस्ती में भी 109 लोगों ने शराब छोडऩे के संकल्प पत्र भरे हैं ।

मजरे के सामूहिक चबूतरे पर बैठकर सभी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक के पी सिंह ने आदिवासियों से अपील की कि आपकी मेहनत की कमाई किस तरह जुड़े शराब की लत में उड़ जाती है जबकि उसी रकम से आप का रहन सहन का स्तर सुधार सकता है बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो सकती है तथा गांव का माहौल सुधर सकता है जिसके लिए शराब छोडऩे का संकल्प लेना चाहिए इस अवसर पर कक्काजू ने बताया कि उन्होंने तो पूरे प्रदेश में शराबबंदी के लिए विधानसभा में ध्यानाकर्षण कराना चाहा लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया इसलिए वह शराब बंदी की शुरुआत सर्वप्रथम अपने विधानसभा क्षेत्र से कर रहे हैं तथा आगामी दिनों में लाखों की संख्या में लोग शराब नहीं पीने का संकल्प लेंगे ऐसी मुझे उम्मीद है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!