खनियांधाना।
वर्तमान समय में जहाँ चारों तरफ धर्म मजहब के नाम पर लोग एक दूसरे के
खिलाफ बुरी सोच रखते हैं वहीँ दूसरी तरफ आज खनियांधाना नगर में
साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए एक मुस्लिम भाई को हज के लिए
रवाना होने पर पूरा नगर उन्हें विदाई देने उमड़ पड़ा जिसमें हिन्दू,
मुस्लिम, जैन, ईसाई का भेद करना मुश्किल था । सभी ने उनसे गले मिलकर
मुबारकबाद दी व उनके सफर की सलामती की दुआ मांगी ।

नगर के
बसस्टैंड पर पिछले करीब 20 वर्षों से स्टैंड कंडेक्टर की भूमिका निभा रहे
मिस्टर खान नगर के बच्चे, बूढ़े, जवान सभी से बड़े आत्मीयता से व्यवहार
करने के कारण हर दिल अजीज थे व व नगर में मनाये जाने वाले सभी धर्मों के
त्योहारों में अग्रणी भूमिका निभाने से वह सभी के चहेते रहे । नगर में होने
वाली रामलीला में वर्षो तक विभिन्न किरदार निभाने के साथ-साथ वह पिछले 25
वर्षों से अकेले ही निस्वार्थ भावना से दशहरे के दिन जलाये जाने वाले रावण,
मेघनाथ, कुम्भकर्ण के सुंदर पुतले तैयार करते थे। इस बार उनके हज पर जाने
से दशहरा कमेटी को भी निश्चित ही परेशानी होगी।

आज सुबह जैसे ही
जानकारी मिली कि मिस्टर खान मुम्बई जा रहे हैं वहाँ से हवाई जहाज द्वारा
मक्का, मदीना की पवित्र इबादत करने जाएंगे तो नमाज पढऩे के बाद सभी मुस्लिम
भाइयों ने उनका स्वागत किया, इसके बाद वह नगर के प्रसिद्द टेकरी सरकार
मंदिर पहुंचे जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु चौधरी सहित पूरे मंडल के
कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व गले मिलकर सुखद यात्रा की कामना की । इसके
बाद ढोल नगाड़ों के साथ उनको घर तक ले गए व जगह जगह सभी लोगों ने स्वागत
किया । उनकी मंगलमय यात्रा की कामना करने वालों में नगर परिषद अध्यक्ष
शेलेन्द्र प्रताप सिंह जूदेव, उपाध्यक्ष सज्जाद अली, नवल किशोर चौबे, मनोज
पड़हार, श्रीहर्ष त्रिपाठी, कुलदीप सिंह गौर, दाऊद अली, संजीव चौधरी, सचिन
मोदी, अरविन्द वर्मा, प्रदीप जैन पिंटू, आशीष जैन पार्षद, विनोद पाण्डेय,
अनिल पाराशर, संदीप चौहान, सत्यप्रकाश वंशकार, दिनेश झा, आनंद जैन, मयंक
जैन, अरविन्द सिंघई, परवेज़ खान, नरेंद्र वैध, कल्ला यादव शामिल थे।

Be First to Comment