Press "Enter" to skip to content

जहरीले कीड़े के काटने से युवक की मौैत

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरौद में कल रात पहले घर और फिर आंगन में सो रहे युवक की अज्ञात जहरीले कीड़े के काटने से रहस्यमय मौैत हो गर्ई है। मृतक बार्ईसराम पुत्र लोहरे रजक उम्र 32 वर्ष के शरीर के लक्षणों को देखकर परिवारजनों का अनुमान है कि उसे किसी विषैले सांप ने काटा है। इस कारण पहले उसे बचाने हेतु परिवारजनों द्वारा झाडफ़ूंक करार्ई गर्ई, लेकिन जब उसकी हालत बिगड़ती गर्ई तो उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया परन्तु ग्वालियर पहुंचने के पूर्र्व मोहना में ही युवक बार्ईसराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्र्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात मृतक बाईसराम अपने घर की छत पर सो रहा था। रात में रिमझिम बारिश होने के कारण वह छत से नीचे आकर आंगन में सो गया। इसके बाद वह जब सुबह नहीं उठा तो परिवारजनों ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं जागा और घर बालों ने देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहे हैं तो अनुमान लगाया कि शायद रात में उसे जहरीले सर्प ने काटा हैै। इसके बाद घर बाले बेहोश बार्ईसराम को लेकर दुल्हादेव नामक देवस्थल पर पहुंचे जहां उसकी झाड़ा फूंकी की गई। हालत न सुधरने पर बाद में उसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!