Press "Enter" to skip to content

शौर्य दिवस में कोलारस में निकली भगवा यात्रा

कोलारस/विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में कोलारस में शौर्य दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर भव्य रैली एवं मशाल जुलूस का आयोजन किया गया इस अवसर पर विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारियों ने कोलारस के युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि शौर्य दिवस अयोध्या में लाखो वर्षो के कलंक को मिटाने का कार्य हमारे हिंदु भाइयों द्वारा किया गया जो शौर्य का प्रतीक है।

विगत 400वर्षो से चली आ रही जंग में लाखो भारत माता के सपूतो ने अपनी श्रीराम जन्मभूमि पर भगवा फहराया इस दिवस को हिंदु इतिहास में स्वर्ण दिन भी कहा जाए तो कम है किंतु हिंदु समाज ने 1992 में सारी दुनिया को दिखा दिया कि जब हिंदु जागता है तब उसके सामने दुराचारी एक पल भी नहीं टिक सकते उन्होंने कहा कि हमें अपने बहुसंख्यक हिंदु राष्ट्र में भी अपने प्रेणा श्रोत प्रभु श्रीराम का मंदिर बनाने में जो परेषानी आ रही है उन वाधाओ को अब खत्म करने का समय आ गया है। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से रैली भी निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहनों पर सवार विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!