जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फांसकर एक युवक ने दो साल तक शारीरिक शोषण किया। शादी करने के नाम पर युवक पीड़िता को धमकी देने लगा, जिससे परेशान होकर उसने रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो वर्ष पूर्व वह सहेलियों के साथ घूमने के लिए भंवरताल गार्डन गई थी। जहां उसकी मुलाकात कलीम खान से हुई, कलीम से युवती की गहरी दोस्ती हो गई और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद कलीम ने दो साल में कई बार युवती के घर पहुंचकर उसके साथ अंतरंग संबंध बनाए। कलीम दो साल से युवती को शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन कुछ दिनों से कलीम ने उससे बात करना बंद कर दिया। जिसके कारण युवती ने कलीम के घर पहुंचकर उससे बात की तो वह धमकियां देने लगा, जिससे परेशान होकर युवती ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रेमजाल में फांसकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हनुमान जन्मोत्सव पर खनियांधाना में भक्ति का सैलाब, भव्य चल समारोह में उमड़ा जनसागर / Shivpuri News<br>
- जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News




Be First to Comment