Press "Enter" to skip to content

जन अभियान परिषद का पाठ्यक्रम कार्यक्रम शुरू

खनियांधाना
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद खनियांधाना के तत्वाधान में सामुदायिक नेतृत्व
समता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पाठ्यक्रम का शुभारंभ आज नगर के उत्कृष्ट
विद्यालय में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनक सिंह
अपोरिया तहसीलदार खनियांधाना एवं अध्यक्षता जागेश शर्मा मौजूद थे ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं बी
एस डबल्यू क्लासों का शुभारंभ किया गया । तहसीलदार द्वारा कार्यकार मण्डल
कार्यक्रम की टेबलेट छात्रों को वितरित किये गए तथा ब्लॉक कोर्डिनेटर
द्वारा जन अभियान परिषद की सम्पूर्ण कार्य योजना से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में 150 से भी अधिक छात्र , समिति सदस्य व सभी मेंटर्स उपस्थित
थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!