नरसिंहपुर। देश में बुलेट ट्रेन चलने की तैयारी परसरकार भले ही उपलब्धि का बखान कर रही है लेकिन आम यात्री की रेलवे की
अव्यवस्था से पीड़त है। बुधवार को इटारसी से जबलपुर की ओर जाने वाली फास्ट
पैसेंजर का गोटेगांव के पास आउटर पर इंजन फेल हो गया।
जिससे ट्रेन
करीब 2 घंट से भी ज्यादा समय तक खड़ी रही। ट्रेन में पानी की भी सुविधा नही
होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों
को खेतों में जाकर पीने का पानी लेकर आए।
यात्रियों का कहना था कि
घंटों से रेलवे का कोई भी अधिकारी नहीं आया है। हमारा प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी से निवेदन है कि पहले रेलवे की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए, बाद
में बुलेट ट्रेन चले।





Be First to Comment