शिवपुरी। गीता पब्लिक स्कूल के 1811 छात्र-छात्रा एवं 115 स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से मानव श्रृंखला बनाते हुए 190 फीट लंबा एवं 160 फीट चौड़ी दीये की आकृति बनाई। इसका मुख्य उद्देश्य स्वदेशी सामान को अपना कर इंडिया फस्र्ट का संदेश देना है। इसलिए 21 हजार दीयों से इंडिया फस्र्ट व दियों की दीवाली लिखा गया। दीपक की आकृति बनाने में 22 मिनट का समय लगा। इस कार्य के लिए घर से विद्यार्थियों से 10-10 पुराने अखबार लेकर आए उन्हें बेचकर 8500 जुटाये व 8500 स्कूल प्रबंधन ने दिए। 17 हजार रुपए में 21 हजार मिट्टी के दीपक खरीदे, 8-8 दीपक बच्चों को दिए जाएंगे, बाकी को बाजार में बांटा जाएगा जिससे लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि इस दीवाली सिर्फ मिट्टी के दीये ही अपने घर पर लाएं। इसके माध्यम से चायनीच सामान के बहिष्कार और इंडिया फस्र्ट का संदेश दिया गया है। यहां बताना होगा कि गीता पब्लिक स्कूल में इस तरह की एक्टिविटी समय-समय पर की जाती रहती है।
इनका कहना है
हमारे द्वारा जो एक्टिविटी की गई उसमेंं हमने बड़ा दीया बनाया है जो 180 फिट लंबा और 160 चौड़ा है। इसका मैसेज यह है कि हमारे लिए सबसे पहले हमारा देश और हमारी सेना है। हम सब लोगों को चाईना के सामान का बहिष्कार करना है और मिट्टी के दीपों से दीवाली मनाना है। खासबात यह है कि इन मिट्टी के दीयों का वैज्ञानिक महत्व भी है साथ ही यह सेहत के लिए भी लाभदायक होते हैं।
पवन शर्मा, स्कूल संचालक गीता पब्लिक स्कूल






Be First to Comment