
शिवपुरी। बामौरकलां के नयागांव के नजदीक क्षतिग्रस्त पुलिया के पास हुए हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई है। उसके बेटे को मामूली चोट आई है। जानकारी के अनुसार भगवानदास की पत्नी और बेटा भंवरलाल बाइक से चंदेरी से मुहारीकलां जा रहे था। फटेरा पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर बाइक फिसल गई। हादसे में भगवानदास की पत्नी की मौत हो गई है। जबकि बेटा भंवरलाल घायल है।




