Press "Enter" to skip to content

प्रहलाद भारती ने डोंगर, ठेह, बरखाडी,ख्यावदा, निजामपुर नरवर में किया जनसंपर्क

क्षेत्रीय जनता का मिल रहा है, अभूतपूर्व समर्थन 
शिवपुरी। पोहरी विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती का पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क सतत् जारी है। इसी क्रम में प्रहलाद भारती ने विगत दो दिवस में ग्राम डोंगर, ठेह, सतनवाडा खुर्द, सतनवाडाकलॉ, सकलपुर, कांकर, नयागांव, बांरा, मढेवा, डवारा, रामपुरा, बिलूखो, पतारा, मुढखेडा, करईकेरऊ, डोंगरी, बरखाडी, ख्यावदा, मोहनी, पीपलखाडी, निजामपुर, खोडन, शेरगढ, चकरामपुर, उदियापुर, बाडादाह, कोंडर, थरखेडा, नोथनी, चोपडा तथा कालाखेत में पहुंचकर जनसंपर्क किया तथा आमजनों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। 
विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान प्रहलाद भारती ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने समाज के हर वर्ग की चिंता की है तथा कई जनकल्याण की योजनाओं से जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इसके साथ ही पोहरी विधानसभा क्षेत्र में विगत 10 वर्षो में अनेक विकास कार्य हुए हैं जिनमें से सतनवाडा से नरवर को जोडने वाली सडक का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस सडक का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धी है, जिसके कारण आमजनता का आवागमन सुलभ हुआ है। विगत 10 वर्षो के इस कार्यकाल में ही ग्राम बांरा, सोन्हर, थरखेडा, चकरामपुर, नरौआ तथा भीमपुर सहित कुल 05 नवीन हाई स्कूलों की स्वीकृति हुई है तथा चकरामपुर में नवीन हायरसेकण्डरी स्कूल भी स्वीकृत हुआ है। जिससे यहां के विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। ग्राम ख्यावदा, चकरामपुर तथा पीपलखाडी में नलजल योजनाओं की स्वीकृति हुई है। भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद भारती ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोडी, उन्होंने जनता से कहा आगे भी पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य जारी रहेंगे। प्रहलाद भारती ने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु उन्हें जनता का भरपूर सहयोग चाहिए इस हेतु उन्होंने जनता जनार्दन से भारतीय जनता पाटी को वोट देकर उन्हें आर्शीवाद प्रदान करने की अपील की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!