खनियाधाना , अभी अभी खबर आ रही है कि खनियाधाना तहसील के ग्राम विजरावन में आज रविवार को सायंकाल में पानी गिरने के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए जिनमें से एक बालक की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसके परिजन उसे तुरंत झांसी के मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा के लिए ले गए हैं जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है ।जानकारी के मुताबिक ग्राम विजरावन में रविवार को सायंकाल करीब 4 बजे अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे खेत में बने हुए मकान पर घर में बैठे साहिल लोधी पुत्र शिवराम लोधी (उम्र 12 वर्ष ) उसकी चपेट में आ गया पता गंभीर रूप से झुलस गया जिसको तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया एवं उसके साथ ही हरभान एवं सुख नंदन पुत्र पृथ्वी लोधी भी घायल हुए जिन का उपचार जारी है






Be First to Comment