योगेन्द्र जैन पोहरी/नासिर खान बैराड़ – नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को मध्य प्रदेश शहरी विकास महोत्सव क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती के मुख्य अतिथि में मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सुशीला दौलत सिंह रावत द्वारा की गई विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल बैराड़ के अध्यक्ष रामबाबू मंगल मौजूद रहे सर्व प्रथम सीएमओ मधुसूदन श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों और प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी हितग्राहियों का स्वागत किया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभार्थी आधारित स्व निर्माण इकाईयों का ई – लोकार्पण इन्दौर से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया जिसका सीधा प्रसारण बड़ी स्क्रीन पर नगर परिषद कार्यालय प्रांगण में प्रधान मंत्री आवास योजना के लाभार्थीओं को दिखाया गया इस अवसर पर नगर परिषद कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री ने गरीबों के आवास का सपना साकार कर दिया और अब हर गरीब को मिलेगा अपना आवास, प्रदेश की सरकार गांव व गरीब के विकास के लिए प्रयास कर रहे है मध्य प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है नगर परिषद सीएमओ मधुसूदन श्रीवास्तव ने बताया कि बैराड़ नगर परिषद के 15 वार्डों में प्रथम चरण में 416 आवासहीन गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में एक -एक लाख की राशि हितग्राहियों को प्राप्त हो चुकी है अधिकांश हितग्राहियों ने निर्माण प्रारंभ कर दिया है योजना के तहत दूसरे चरण के आवेदन भी हमारे द्वारा प्राप्त कर लिए गए हैं इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवेन्द्र गुप्ता, मुन्ना रावत, पार्षद नीरज गर्ग ,राजीव सिंघल, राजकुमार शर्मा ,अब्दुल अकबर कुर्रेशी ,अविनाश अग्रवाल, प्रखर सिंघल ,राजेन्द्र गुप्ता, संजय गुप्ता नासिर खान आदि मौजूद रहे






Be First to Comment