Press "Enter" to skip to content

अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी पर झूला

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली अंबेडर कॉलोनी में बीती रात्रि करीब 8.30 बजे संजय उर्फ विकास 25 पुत्र भारत जाटव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन कमरे में पहुंचे तो संजय का शव फंदे पर झूलना मिला। सूचना पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। युवक का शव फंदे से नीचे उतरवाकर परिजनों से पूछताछ की। रात में मर्ग कायमी की प्रक्रिया जारी रही। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संजय ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!