

शिवपुरी। पोहरी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पवा मंदिर की नदी के पानी से दबंगों द्वारा खेती की जा रही है। नदी के पानी में डीजल पंप और ट्रेक्टर रखकर पानी खेतों में छोड़ा जा रहा है। कुछ दिनों बाद हालात यह निर्मित होने वाले हैं कि यहां जानवर औ पक्षियों को अपनी प्याज बुझाने तक को पानी नसीब नहीं होगा। इस नदी पर दर्जनभर से अधिक गांव के जानवर निर्भर हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। एक नदी के एक ओर पोहरी क्षेत्र लगता है और वहीं दूसरी के उस पर कोलारस क्षेत्र लगता है।






Be First to Comment