Press "Enter" to skip to content

सभी खिलाडी खेल भावना से खेलें: विधायक भारती 

शिवपुरी। गत दिवस पोहरी में खेल एवं युवक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा युवा अभियान के अंतर्गत ”मुख्यमंत्री कपÓÓ 2017-18 का विकासखण्ड स्तरीय आयोजन किया गया।  मुख्यअतिथि के रूप कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती ने किया। यहां 06 खेल विधाओं जिनमें एथलेटिक्स, कराटे, कबड्डी, कुश्ती, फुटवाल, व्हॉलीबाल का आयोजन किया गया जिसमें ब्लॉक स्तर के 16 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। ब्लॉक से चयनित खिलाडियों को ही जिला,संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता में क्रमश: सम्मलित किया जाएगा।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक भारती ने उपस्थित सभी प्रतिभागी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, खेलों से हमें अनुशासन की सीख मिलती है, उन्होंने कहा कि हार-जीत तो खेल का हिस्सा हैं, कितुं प्रत्येक प्रतिभागी को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। विधायक ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में खेल विभाग द्वारा खेलों का लोक-व्यापीकरण किया गया है, प्रदेश में 17 खेल प्रशिक्षण अकादमी संचालित की जारही हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि नई खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें तराशा जाए। उचित प्रशिक्षण देकर उन्हें आगे बढाने के अवसर प्रदान किए जाऐ। इसलिए युवा अभियान के अंतर्गत नए स्वरूप में ÓÓमुख्यमंत्री कपÓÓ का आयोजन उपयुक्त खेल वातावरण निर्मित करने के लिए किया जारहा है। कार्यक्रम में विधायक भारती के साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरनारायण कुशवाह, विधायक प्रतिनिधि विनोद जैन, संभागीय खेल अधिकारी एमके घौलपुरी, मोतीलाल परिहार, रामहेत धाकड, स्थानीय स्कूलों के शिक्षकगण एवं प्रतिभागी खिलाडी उपस्थित रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!