नरवर। नगर परिषद नरवर के आगामी माह में होने वाले चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवपुरी राकेश गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस विजय शर्मा, महेश श्रीवास्तव, अज्जू गुप्ता नरवर पहुंचे नरवर नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी चयन हेतु राजकुमारी की एवं सभी कांग्रेसजनों से एकजुद होकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। टिकिट के सम्भावित उम्मीदवारों सपना कुशवाह, तबस्सुम खान, कैलाश कुशवाह, कमलसिंह कुशवाह, शहजाद खान दावेदारी प्रस्तुत की जिसमें महिला प्रत्याशियों में दो ही उम्मीदवार सपना कुशवाह एवं तबस्सुम खान उपस्थित रहीं, इससे पहले सपना कुशवाह के निवास पर प्रात: 10 बजे से ही उनके समर्थकों का जमाबाड़ा शुरू हो गया, अपने समर्थकों के साथ श्रीमती कुशवाह प्रतिनिधि मण्डल से मिलने एवं अपनी दावेदारी पेश करने रबना हुईं तो समर्थकों ने जुलूस की शकल ले ली। भीड़ महाराजा सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगाते हुये मैन बाजार, धुहाई चौराहा होते हुये विश्राम ग्रह पहुंचकर प्रतिनिधि मण्डल के सामने टिकिट की सम्भावित दावेदारी पेश की। साथ ही जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का रेस्टहाउस पर विधायक प्रतिनिधि किशनसिंह रावत के नेतृत्व में सैकड़ों युवा साथियों ने जोशीला स्वागत किया, इस अवसर पर जिला महामंत्री संदीप माहेश्वरी, साबिर खान, सरमनसिंह गुर्जर, परमालसिंह वकीला, बादामसिंह कुशवाह, दिनेश शर्मा पत्रकार, बच्चनसिंह रावत, कालूराम कुशवाह, अरविंद भार्गव, अजयपाल सिंह वैश, सतेन्द्र मौर्य, राघवेन्द्र गुर्जर, संदीप ठाकुर, प्रकाश खटीक, रवि नामदेव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।






Be First to Comment