Press "Enter" to skip to content

बूथ जीता तो चुनाव जीता यही लक्ष्य लेकर चलना है कार्यकर्ता को:सुहास भगत

भाजपा के घर घर पर आज लगेगा झंडा 21 को होगी कमल दीपावली
शिवपुरी। 4 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। हमें गर्व होना चाहिए कि केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रत्येक माह कोई-न-कोई जन कल्याण की  योजना हमें भेजी है इसके साथ ही आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने देश के निर्माण करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले मजदूर कामगार के लिए संबल योजना बनाई है जिससे उनके जीवन में खुशहाली आएगी कार्यकर्ता को शासन की योजना की जानकारी एवं अध्ययन और मतदाता से जीवंत संपर्क ही चुनाव जिताएगा इसके साथ ही  15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक घर पर भाजपा का झंडा  लगाना है तथा 21 तारीख को घर घर कमल दीपावली  मनानी है और सर्वप्रथम 28 तारीख को यह चिंता करनी है कि अपने मतदान केंद्र के सभी मतदाता अपनी वोटिंग  करें आप सभी कार्यकर्ता अपने वरिष्ठों का अनुभव व युवा टीम का जोश के साथ मध्यप्रदेश में पुन: चौथी बार जिले की पांचों विधानसभा जीत कर चौथी बार भाजपा की सरकार बनाएं उक्त उध्बोधन चुनाव संचालन टोली की  बैठक में सुहास भगत ने व्यक्त किए।
आज की शिवपुरी श्योपुर जिले की सभी विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक नगर में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत लोकसभा प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं जिला प्रभारी राजेश दुबे के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा के चुनाव टोली को संबोधित करते हुए कहा  यह मतदान केंद्र ही आने वाले चुनाव की चाबी है इस चाबी का उपयोग कर के प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचकर चुनाव की लड़ाई को लड़ना है आप सभी कार्यकर्ता  सिर्फ 15 दिन  अपने परिवार के अन्य कार्यों के साथ-साथ पार्टी के लिए भी समय दें और अपने मतदान केंद्र पर  मतदाताओं से जीवंत संपर्क बना कर  और शासन की योजना व उपलब्धियों को लेकर पहुंचे और  अपनी मेहनत से चुनाव जीतकर  चौथी बार भाजपा की सरकार  बनाने के लिए जुट जाएं। भाजपा की बैठक में संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गब,भैयासाहब लोधी,विमलेश गोयल,ओमी जैन,बी के गुप्ता,बलवीर सिंह चौहान,डॉ शैलेन्द्र गुप्ता, मनीष अग्रवाल,देवेंद्र श्रीवास्तव,डॉ राकेश राठौर,दिलीप मुदगल,मुकेश चौहान,बलभद्र सिंह,विककी मंगल,नरोत्तम रावत,गुलाब सिंह धाकड़ आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!