
शिवपुरी। कोलारस विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र रघुवंशी के प्रचार हेतु आए वाहन टाटा 407 को एक होर्न तुरई की अनुमति प्राप्त थी, लेकिन वाहन द्वारा चार तुरई लगाकर प्रचार किया जा रहा था। इसके अलावा एक और अन्य वाहन से भी प्रचार कर रहे रहे थे। इस बात की जानकारी बदरवास नगर परिषद सीएमओ सौरभ गौड़ को लगी तो उन्होंने सूचना को सही पाया गया और घटना की शिकायत बदरवास पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने उक्त वाहनों को हीरो होण्डा शोरूम बदरवास के पास से अपने कब्जे लेकर वाहन चालक कैलाश धाकड़, दिनेश कुमार शाक्य निवासीगण शिवपुरी के खिलाफ धारा 188, भादवि 15 मप्र कोलाहल अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment