जयपुर। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों मेंरहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अब सार्वजनिक स्थानों पर गले लगने
वाले लड़के-लड़कियों को थाने में बंद करने की बात कही है।
सांसद
साक्षी महाराज ने राजस्थान के भरतपुर शहर में मीडिया से बातचीत में कहा कि
युवा मोटरसाइकिलों, कारों एवं पार्कों में अश्लील हरकतें करते हुए पाए
जाते हैं। लेकिन इस बात पर कोई भी चर्चा और एक्शन तक नहीं होता है. लेकिन
जब कोई बलात्कार की घटना हो जाती है तब पुलिस की वर्दी उतरती है और मीडिया
भी घटना के पीछे लग जाती है।
साक्षी महाराज ने कहा कि मोटरसाइकिल पर
लड़के-लड़की ऐसे आलिंगन करते दिखते हैं जैसे लड़की लड़के को खा जाएगी और लड़का
लड़की को खा जाएगा। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिलों, कार और पार्क आदि स्थानों
पर ऐसी हरकतें करने वाले लड़के-लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि
कोई बड़ी घटना घटित न हो सके।
साधु-संतों के पास अकूत संपत्ति होने
के मामले पर साक्षी महाराज ने कहा कि साधुओं को भी आयकर भरना चाहिए और अपनी
संपत्ति का बयौरा भी सार्वजनिक घोषित करना चाहिए। महाराज ने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के राज में देश के कांग्रेस और भ्रष्टाचार मुक्त हो जाने का
भी दावा किया।



