Press "Enter" to skip to content

कमरे में बंद कर दुकानदार सहित एक अन्य ने किया दुष्कर्म

आरोपियों की धमकी से भयभीत किशोरी ने 15 दिन बाद दर्ज कराया मामला


शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगरवारा में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी गांव में स्थित दुकान पर सामान लेने गई हुई थी तभी दुकान में बैठे एक अन्य युवक ने दुकान का दरबाजा बंद कर लिया और दुकानदार के साथ मिलकर दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद पीडि़ता को आरोपियों ने इतना डराया कि उसने 15 दिनों तक घटना का किसी से जिक्र तक नहीं किया और सोमवार को देर शाम थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार ग्राम बगरवारा निवासी 15 वर्षीय किशोरी 2 अप्रैल को शाज 4 बजे नरेश लोधी की दुकान पर सामान लेने के लिए गई हुई थी। जैसे ही वह दुकान में अंदर पहुंची तो दुकान में पहले से बैठे बसंत शर्मा ने दुकान का दरबाजा बंद कर दिया। जब किशोरी ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद आरोपियों ने पीडि़ता को इतना भयभीत कर दिया कि उसने 15 दिनों तक किसी से घटना का जिक्र ही नहीं किया। सोमवार को पीडि़ता ने हिम्मत जुटाकर पूरा घटनाक्रम अपने माता-पिता को बताया। इसके बाद पीडि़ता परिजनों के साथ मायापुर थाने पहुंची और अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 342, 506 बी ताहि 3(2)5ए एससीएसटी एक्ट 3/4 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
बॉक्स
शादी का झांसा देकर किशोरी लेकर भागा युवक
मायापुर थाने के ग्राम महुआ राजापुर में रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी को गांव का ही रहने वाला देवेन्द्र लोधी रविवार की रात्रि 10 बजे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया। किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 ताहि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!