जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 21 अगस्त को एक
बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। इस मामले में कीमैन की सतर्कता काम आई और
कई लोगों की जान बच गई। यहां ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए पटरी काट दी
गई थी।कीमैन ने इसे समय रहते देख लिया और साजिश का पता चल गया। इस मामले
में बुधवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मामला
कोटा-चित्तौड़गढ़ रेल मार्ग का है, यहां माण्डलगढ़ और बरूंदनी रेलवे स्टेशन के
मध्य मेनाली नदी के पुल के पास रेल की पटरी का हिस्सा कटा हुआ मिला। यही
नहीं रेल मार्ग पर 18 स्लीपर के दाहिनी तरफ की पैडल क्लिप भी कटी हुई थी।
कीमैन
को पता चलते ही उसने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद रेल मार्ग
पर की गई तोड़फोड़ की मरम्मत कर दी गई। मामला 21 अगस्त का है, लेकिन माण्डलगढ़
रेल पथ के वरिष्ठ खंड अभियंता रामेश्वर प्रसाद मीणा ने माण्डलगढ़ पुलिस
थाने में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामला दर्ज होने के बाद एसएचओ
गजेन्द्र सिंह ने जांच शुरू की है।
ट्रेन पलटाने की थी साजिश, इसकी सतर्कता काम आई
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- “मैं अधूरा जी रहा हूँ…” गाना चलाकर युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी / Shivpuri News<br>
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News





Be First to Comment