
शिवपुरी। जिले की दूरस्थ तहसील खनियाधाना की पाल-बघेल समाज की ब्लॉक कार्यकारणी गत दिवस घोषित की गई है। अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष श्री रामस्वरूप जी बघेल के निर्देशन पर एवं विधानसभा प्रभारी श्री राजकुमार पाल एवं ब्लॉक अध्यक्ष शिशुपाल सिंह जी बघेल एवं समस्त पाल-बघेल समाज की सहमति पर कार्यकारिणी घोषित की गई।
मंच संचालन श्री सुदामा जी पाल एवं ओमकार जी पाल ने किया।पाल बघेल समाज के उपस्थित सैकड़ों लोगों को संकल्प दिलाया कि हम कर्तव्यनिष्ठा से अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे और तन मन धन से समाज के विकास और गौरव को अक्षुण्ण रखने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर रामनिवास बघेल ने अपने विचार व्यक्त किये। घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं-
उपाध्यक्ष- देशपाल सिंह पाल महरौली, सचिव- निरंजन पाल खनियाधाना सहसचिव- नरेंद्र सिंह बघेल रिछाई, मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता बलराम पाल खनियाधाना, महामंत्री- गोविंद सिंह पाल, खनियाधाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- शोभाराम पाल भरतपुरा, संगठन मंत्री-सोनू पाल बमोरखुर्द एवं बंटी राजा पाल बमोरखुर्द, जयराम पाल पचरा प्रचारमंत्री- राजपाल सिंह पाल ऐरावनी एवं अमोलसिंह पाल वनखेड़ा, कोषाध्यक्ष- राजाराम पाल कसेरा, सदस्य- मनीराम पाल वनखेड़ा मनोनीत किये गए तथा मनोनयन प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गए। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों समाज बन्धु उपस्थित रहे। इसमे विशेष रुप से प्रताप पाल पंचायत सचिव बुकर्रा , प्रीतम पाल शिक्षक बमोरखुर्द का विशेष सहयोग रहा।






Be First to Comment