Press "Enter" to skip to content

छितीपुर में रात्रि को रामकथा सुनने उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

दिनारा : शारदीय नवरात्र के मौके पर नवरात्र आगे बढ़ती जा रही हैं वैसे ही पूरा माहौल भक्ति में होता जा रहा है दिनारा क्षेत्र के छितीपुर गांव में माता मंदिर पर सार्वजनिक नव दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस पूजा पंडाल में दतिया दुर्गापुर से पधारी साध्वी नेहा राजपूत द्वारा रात्रि में प्रस्तुत प्रवचन के तहत श्री राम कथा कही जा रही है। इस दौरान प्रस्तुत श्री राम कथा में माता पार्वती ने भगवान शिव से पूछा कि भगवान अजन्मा होकर भी जन्म क्यों लेते हैं। निराकार होकर भी साकार क्यों होते हैं। भगवान ने मानव शरीर क्यों धारण किया। वे राजा के ही पुत्र क्यों बने। भगवान शिव ने माता पार्वती को कथा सुनाते हुए सभी आशंकाओं का निवारण किया। साध्वी नेहा ने कहा कि राम कथा सुंदर कर तारी, संशय विहंग उड़ावन हारी। श्रीराम कथा दोनों हाथ की ताली है जिसके बजते ही आशंका रुपी चिड़िया उड़ जाती है। इस मंच से प्रस्तुत की जा रही संगीतमय श्री राम कथा में ऑर्गन पर विजयसिंह लोधी व ढोलक पर कल्लन राय हारमोनियम पर शगुन सिंह लोधी द्वारा संगीत बदन किया जा रहा है। जबकि गोलू पंडित आचार्य जगत जननी माता महादुर्गा की पूजा अर्चना करा रहे हैं। प्रवचन को सूनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!