
मृतक ने कुछ माह पूर्व ही किया था प्रेम विवाह
शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र में बीती मध्यरात्रि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में चाकू लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे 108 की मदद से जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के ठाठीपुर इलाके के रहने वाले रोहित कोली ने कुछ माह पूर्व खनियांधाना के भगवानदास कोली की लड़की से प्रेम विवाह किया था तभी से ससुरालीजन खिलाफ थे। बताया जा रहा है कि रोहित कल किसी शादी में शामिल होने आया था तभी उसके साथ न सिर्फ जमकर मारपीट की गई, बल्कि उसकी चाकू से घोंदकर हत्या भी कर दी है। इस मामले में प्रथमदृष्टया रोहित के साले जिसका भी नाम रोहित ही बताया जा रहा है शक है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने उसे उठा भी लिया है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजन इस मामले को तूल देने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे। उन्होंने इस घटनाक्रम की मीडिया कवरेज करने से भी रोकने के प्रयास किए हैं। उनका कहना है कि वे नहीं चाहते कि यह मामला प्रकाश में आए।






Be First to Comment