Press "Enter" to skip to content

होली के त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में आगामी त्योहारों होली एवं रंगपंचमी को मद्येनजर रखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये शिवपुरी कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया,फ्लैग मार्च का मुख्य उद्येश्य शांति व्यवस्था  बनाए रखना तथा आसामाजिक तत्वों एवं आपाराधिक पृवृत्ति वाले लोगों के मन में ये डर हमेशा बना रहे कि अगर उनके द्वारा कोई आपराधिक कदम उठाया जाता है तो पुलिस उन्हे बख्शेगी नहीं । 
आज दिनांक 08.03.20 को फ्लैग मार्च अस्पताल चौराहे से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों  कोर्ट रोड होते हुए माधव चौक, कमलागंज,शहीसपुरा,फिजीकल, विष्णु मंदिर, नीलघर चौराहा, बड़ा बाजार,इमामबाड़ा ,सुभाष चौक पर समाप्त हुआ।
फ्लैग मार्च में एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव,थाना प्रभारी देहात निरीक्षक राकेश गुप्ता, थाना प्रभारी फिजिकल निरी. सुनील खेमरिया एवं थाना प्रभारी यातायात सूबेदार रणवीर सिंह यादव पुलिस लाइन एवं थानों के बल ने हिस्सा लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!