Press "Enter" to skip to content

भाजयुमो ने मनाया दीपोत्सव पर्व

भाजयुमो ने मनाया दीपोत्सव पर्व 
Displaying 1 shiv 7.jpg
खनियांधाना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन के 11 साल पूर्ण होने पर संपूर्ण मध्य प्रदेश मे ग्राम पंचायत,  केन्द्रों, नगरों, महानगरों मे सभी जगह हितग्राही सम्मेलन भा.ज.पा. कार्यकर्ताओ एवं आम नागरिकों द्वारा बडे उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम मे नगर खनियाधाना में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश भरदेलिया एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ द्वारा आजाद पार्क न्यू बस स्टेन्ड़ पर एक भव्य कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम मे युवा मोर्चा के साथियो ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को हजारों दीपों से सजाया गया ओर आतिशवाजी की गई। शाम के समय दीयों की रोशनी से पूरा बस स्टेंड जगमगा रहा था। कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप मे श्री नवल किशोर चौबे एवं मुख्य अतिथि के रूप मे श्री श्रीहर्ष त्रिपाठी ओर श्री भानू जी चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष के उदवोधन  हुए जिसमें उन्होनें भा.ज.पा. शासन मे चल रही योजनाओं और कार्यो से आम जन को कितना लाभ मिला है ये बताया। महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमति गौरी लोधी ने महिलाओ के लिये चल रही कई हितकर योजनाओं से सबको परिचित कराया ओर महिलाओं को अब तक मिले योजनाओं के लाभ के आंकडे भी बताये। युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे इन साथियो का मुख्य योगदान रहा ब्रजेंद्र यादव(कल्ला) नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, बंटी यादव तेरही ,आकाश जैन चौधरी , सन्दीप यादव, बलवीर केवट, जोगेन्दर विश्वकर्मा, बहादुर परिहार, राजकुमार कुशवाह, अरविंद भरदेलिया एवं अन्य ग्रामीण अंचल से आये सैकडो़ युवा मोर्चा सद्स्यो ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!