
शिवपुरी- जुनून के साथ सेवा के तहत समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतिम चरण में स्थानीय गल्र्स स्कूल आदर्श नगर में गुड टच-बैड टच नाट्य प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बालिकाओं को अच्छे और बुरे हाथों से छूने के कारण और प्रभावों को बताया। सर्वप्रथम नाट्य प्रस्तुति से पूर्व लायन्स क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता अग्रवाल, सचिव श्रीमती वंदना शिवहरे, कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम बीसानी व लायन्स साउथ के अध्यक्ष ला.मुकेश जैन खरई द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पल्लवी वैध डिप्टी कलेक्टर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण ठाकुर, मुख्य वक्ता श्रीमती कोमल राणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात नाटक में बालिका का किरदार लायनेस श्रीमती रूचि जैन व सुरेखा माहेश्वरी ने जबकि मॉं का किरदार श्रीमती बबीता जैन व दादी का अभिनय श्रीमती सुषमा गोयल द्वारा किया गया। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से बालिकाओं को उनके नियमित दिनचर्या खान-पान, घर में रहन-सहन और बालिकाओंं को उम्र की दहलीज से गुजर रही 150 बालिकाओं को सेनेट्री नेपकिन वितरित किए गए और उनके उपयोग के बारे में नाटिका के द्वारा बताया गया कि वह किस तरह लड़कियों को अपनी परेशानी अपने माता-पिता को जरूर बताना चाहिए, क्योंकि वही हमारी समस्याओं को हल कर सकते हैं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती कोमल राणा ने अपने वक्तव्य में कहा कि लड़कियों को परेशनी के समय में अपने दिमाग से काम लेना चाहिए साथ ही हमें समझना चाहिए कि किसका टच हमारे लिए गुड है या बैड। इस तरह बालिकाओं को जागरूक किया और उनमें जागृति लाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रूचि जैन व आभार सचिव श्रीमती वंदना शिवहरे द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लायनेस श्रीमती ऋचा गुप्ता, श्रीमती सीमा गोयल, श्रीमती कविता गोयल, श्रीमती लता जैन, श्रीमती बीना जैन, श्रीमती प्रीति अग्रवाल, श्रीमती रेणु गोयल, श्रीमती सिम्मी जैन, श्रीमती नीलू जैन, श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती आरती शुक्ला, श्रीमती राजेश बिन्दल, श्रीमती मीना जैन, श्रीमती सुनीता जैन, श्रीमती अल्का जैन, श्रीमती आरती शर्मा, श्रीमती नमिता विश्वा, श्रीमती मंजू अग्रवाल, श्रीमती मोनिका जैन, श्रीमती सुरेखा माहेश्वरी, श्रीमती कविता गुप्ता, श्रीमती सुषमा गोयल, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती मीरा पोद्दार, श्रीमती बबीता अग्रवाल आदि सहित अन्य महिलाऐं व स्कूल स्टाफ मौजूद रहीं।






Be First to Comment