Press "Enter" to skip to content

रेडलाईट ऐरिया में पुलिस का छापा, ताला लगाकर चल रहा था देह व्यापार

file photo

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के ठीक पीछे स्थिति देह व्यापार का अड्डा बने रेडलाईट ऐरिये में पुलिस ने दोपहर 3.30ब जे छापामार कार्यवाही की। इस दौरान एक कमरे में बाहर से ताला लगाकर देह व्यापार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने ताला तोडकऱ अंदर देखा तो एक युवक और एक युवती आपत्ति जनक स्थिति में मिले। जिन्हें लेकर पुलिस देहात थाने आई और दोनों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आज नवागत टीआई देहात सतीश चौहान को मुखबिर से सूचना मिली की थाने के पीछे स्थिति रेड लाईट एरिये में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंची तो देखा कि कमरे का बाहर से ताला लगा हुआ था। पक्की खबर होने पर पुलिस ने ताला तोडकऱ देखा तो सतेन्द्र बुंदेला पुत्र शंकर बुंदेला उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खुरादी थाना खरेट जिला दतिया और रेडलाईट ऐरिये की 22 वर्षीय युवती आपत्ति जनक स्थिति मेंं मिले। जिस पर पुलिस ने दोनों को पकडकऱ देहात थाने ले आई जहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्यवाही करने वाली टीम में देहात थाना प्रभारी सतीश चौहान, बलविंदर ढिल्लन, कोमल परिहार, अजय जाट, प्रधान महेश तिवारी, आरक्षक कमल किशोर, आरक्षक ऋषभ करारे शामिल रहे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!