Press "Enter" to skip to content

गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, कहा- फेक रिपोर्टिंग न करे मीडिया

yogi pc with nadda 13 08 2017गोरखपुर। बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में तीन
दिन में 60 लोगों की मौत के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां
पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी थे।
मेडिकल
कॉलेज के वार्ड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
वहां पर मीडिया से कहा कि मुझसे ज्यादा संवेदनाएं किसके पास है। मैने सड़क
से संसद तक इंसेफ्लाइटिस की जंग की है। उन्होंने कहा कि चीफ सेक्रेटरी की
अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी मौत बाबत खुद जांच कर रही हैं। जनहानि हुई
तो सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि यहां एक रिसर्च सेंटर
की बहुत जरूरत है। गोरखपुर में रीजनल रिसर्च फॉर मेडिकल सेंटर की स्थापना
होगी। इसके लिए 85 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की
संवदेना मर चुकी है। वह राजनीति कर रही है। हम समस्या का समाधान करना चाहते
हैं। इसीलिए बार-बार गोरखपुर आता हूं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य के
कई अधिकारी गोरखपुर में मौजूद हैं।
पीएम मोदी ने ली मामले की पूरी जानकारी –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी मामले की जानकारी लेने के लिए कुछ
स्तरीय चिकित्सकों की टीम यहां भेजी हैं। उन्होंने अपना कार्य भी प्रारम्भ
कर दिया है। इंसेफ्लाइटिस के खिलाफ शुरू से हम लड़ते रहे हैं। सरकार बनने
के बाद हमने जेई वैक्सीनेशनल ड्राइव चलाकर लाखों बच्चों को इंजेक्शन लगवाए।
सीएम बनने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज का यह मेरा चौथा विजिट है। मैं हर
बार इंसेफ्लाइटिस वार्ड का निरीक्षण करता हूं। प्राइवेट प्रैक्टिस करते
सरकारी डाक्टर मिले तो सख्त कार्रवाई होगी।
1996 से लड़ रहा हूं इंसेफेलाइटिस से लड़ाई – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं तो गोरखपुर में 1996 से मैं
इंसेफेलाइटिस की लड़ाई लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि यहां की घटना से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद दुखी हैं। उन्होंने हमको हर संभव मदद का
आश्वासन दिया है। उन्होंने ने ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा तथा
राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को यहां भेजा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण
की जांच बहुत आवश्यक है। इस घटना से वह बहुत दुखी हैं।
मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि बच्चों की मौत
मामले की जांच कराई जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार हमारी
हर संभव मदद कर रही है। गोरखपुर से जुड़े लोग जानते हैं कि हम
इन्सेफेलाइटिस के खिलाफ हमारी लड़ाई शुरू से लड़ते रहे हैं। हमने प्रदेश के
90 लाख बच्चों को वैक्सीन देकर इनसेफ्लाइटिस के खिलाफ लड़ने की ओर बढ़ा
था। सीएम ने कहा, मैं चौथी बार बीआरडी अस्पताल पहुंचा हूं। मुझसे ज्यादा
कोई इस समस्या को नहीं समझ सकता है।
चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता
में एक समिति बनाई गई, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद हम समीक्षा करेंगे। मुख्य
सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति प्रकरण की जांच करेगी और किसी दोषी को
बख्शा नहीं जाएगा।
योगी ने मीडिया को सही से रिपोर्टिंग करने की नसीहत दी –

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले में फेक रिपोर्टिंग नही, वास्तविक
रिपोर्टिंग हो। आप सब एक बार वार्ड में जाकर जरूर देखिए, वहां की वास्तविक
स्थिति जानिए। आप लोगों को वार्ड में जाकर रिपोर्टिंग करनी चाहिए बाहर से
नहीं। उन्होंने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि मीडिया को सही तथ्यों को
पता लगाकर ही रिपोर्टिंग करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में
निरीक्षण के बाद कहा कि पत्रकारों को छूट है कि वह वार्डों में जाकर वस्तु
स्थिति देखें। खुद पड़ताल करें।
उन्होंने डीजीएमई और जिलाधिकारी
से कहा कि दो-दो तीन-तीन के ग्रुप में पत्रकारों को ले जाएं। ताकि सही
हालात से जनता वाकिफ हो सकें। योगी ने पत्रकारों से कहा आप सभी लोग सरकारी
अस्पतालों में जाइए। बाहर से रिपोर्टिंग नहीं, अपितु मौके पर वार्ड में
जाइए। मैं आपको इस बात की सुविधा देने जा रहा हूं। पत्रकार को कैमरा के साथ
भीतर जाने की इजाजत होगी। हम चाहते हैं हड़बड़ी न हो, पत्रकार भाई बिना
धक्का-मुक्की के वास्तविक रिपोर्टिंग करें। आप वार्ड में जाकर देखे तब खबर
चलाएं, जनता को भी पता चलना चाहिए कि इलाज हो रहा है या नरसंहार हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा कि दवाएं मिल रही हैं या नही –

मेडिकल कालेज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंसेफ्लाइटिस वार्ड के एल
केबिन में गए। यहां मरीजों का हाल जाना और पूछा कि दवाएं मिल रही है या
नही। डॉक्टर आपके साथ कैसा व्यवहार करते हैं। वह बालरोग वार्ड में भर्ती
मरीजों के परिजनों से बात कर रहे है। ऑक्सीजन के बारे में भी जानकारी ले
रहे हैं। उनका दौरा तब हुआ जब गोरखपुर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन ठप होने से
मासूमो की मौत हो गई।
योगी के मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही धक्का-मुक्की –

सीएम योगी आदित्यनाथ के मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
धक्का-मुक्की में इमरजेंसी वार्ड का शीशा टूट गया। इस बीच योगी 100 नम्बर
वार्ड में 32 मिनट रहे और उसके बाद एपिडेमिक वार्ड में गए। उन्होंने मरीजों
से ऑक्सीजन के बारे में भी पूछा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
ने रविवार को गोंडा, श्रावस्ती, बाराबंकी व बहराइच के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों
का हवाई सर्वे स्थगित कर दिया। अब अपनी कर्मस्थली गोरखपुर का रुख किया
जहां चार दिन पहले गए थे।
बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज प्रांगण में
डॉग स्क्वॉड तथा बम निरोधक दस्ता ने जांच की है। इसके साथ ही इंसेफ्लाइटिस
वार्ड का रास्ता साफ कराया गया है। मेडिकल कॉलेज के बाहर भी सुरक्षा
व्यवस्था काफी मुस्तैद रहीहै।
मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे, गिरफ्तार –

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के दौरे के बाद परिसर से बाहर निकलते ही मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ को कुछ युवकों ने काले झंडे दिखाए। पुलिस ने इन युवकों को
गिरफ्तार कर लिया और साथ ही उनकी पिटाई भी की

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!