
करैरा। करैरा के सभी वार्डों में वैसे तो 12 महीने ही पेयजल की समस्या बनी रहती है लेकिन सर्दियों के सीजन में करैरा के वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 व 15 में रहने वाले रहवासियों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्डवासियों को पानी नहीं मिलने पर विकास क्रांति के सदस्यों ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया और 15 दिन में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त कराने की बात कही। ज्ञापन में कहा गया कि अगर 15 दिन के अंदर पेयजल व्यवस्था सही नहीं होती है तो विकास क्रांति के सदस्य व वार्ड की महिलाएं भूख हड़ताल करेंगी जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।






Be First to Comment