
भाई के फलदान के दौरान हुआ हादसा
शिवपुरी।
जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम नांद में एक घर में खुशियां उस समय
मातम में बदल गई जब बड़े भाई के फलदान कार्यक्रम में लाइट नहीं आने से खंबे
पर लाइट सही करने गए छोटे भाई की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग
कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविन्द्र पुत्र
इमरत लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी नांद के बड़े भाई का फलदान कार्यक्रम था और
इस दौरान घर पर लाइट नहीं आ रही थी इसी के चलते रविन्द्र बीती रात्रि खंबे
पर चढ़कर लाइट सही कर रहा था इसी दौरान उसे करंट लग गया और जिससे उसकी मौत
हो गई। रविन्द्र की मौत के बाद की खबर मिलते ही वहां खुशियां मातम में बदल
गई।






Be First to Comment