Press "Enter" to skip to content

फाइनल में दिल्ली की टीम ने गुड़गांव को पराजित कर अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट जीता

खनियांधाना , नगर के प्रताप स्टेडियम में चल रहे अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आज मलिक स्पोर्ट्स क्लब दिल्ली की टीम ने एएमसीसी गुड़गांव की टीम को 69 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया । टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को एक लाख ग्यारह हजार रुपए का पुरस्कार क्षेत्रीय विधायक के पी सिंह ने भेंट किया तथा ट्रॉफी प्रदान की एवं उपविजेता रहने वाली गुड़गांव की टीम को इक्यावन हजार रुपए से पुरस्कृत किया गया ।पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के धीरू को मैन ऑफ द सीरीज तथा तपन को में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया ।
आज फाइनल मैच में टॉस मलिक स्पोर्ट दिल्ली की टीम ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवरों में 8 विकेट खोकर 225 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसमें उनकी टीम के सलामी बल्लेबाज अजय दहिया के सर्वाधिक 57 रन मात्र 33 गेंदों पर बनाये जिनमें 7 चौके व 4 छक्के शामिल थे तथा सुल्तान अंसारी के 32 प्रवीण यादव के 38 रन के सहारे निर्धारित 25 ओवरों में 8 विकेट खोकर 225 रनों का स्कोर खड़ा किया गुड़गांव की तरफ से उनके तेज गेंदबाज सुमित कुमार ने चार विकेट लिए ।
जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुड़गांव की टीम पूरे 25 ओवर भी नहीं खेल सके तथा 20.3 ओवर में ही 156 रनों पर उसकी पूरी टीम बिखर गई उनकी ओर से रमन गोडा ने सर्वाधिक 52 रनों का योगदान दिया तथा दिल्ली के गेंदबाज नावेद हुसैन ने तीन ओवरों में मात्र 6 रन देकर चार विकेट हासिल किए जिस पर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!