दोनों ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुई जीती साईकिले
उपस्थित अतिथि बच्चो के पहाडे सुनकर हुए आश्चर्यचकित
पिछोर मे चल रहे 12 दिवसीय स्वामी विवेकानन्द जन्म महोत्सव कार्यक्रम के आठवे दिवस पहाडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सीनियर वर्ग मे आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा मरियम मिर्ज़ा ने 75 तक पहाडे सुनाकर और जूनियर वर्ग मे नवयांश भार्गव कक्षा एक सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र ने 40 तक पहाडे सुनाकर सबको आश्चर्यचकित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया उपस्थित अतिथियो द्वारा दोनों विजेताओ को साईकिल भेंट की कार्यक्रम मे उपस्थित D.S.P.रोहित लखारे ने बच्चो के पहाडे सुनकर कहा ए यह कार्यक्रम अपने आप मे एक मिसाल है और इस प्रकार के कार्यक्रमो की समाज के लिए बहुत आवश्यकता है कार्यक्रम मे उपस्थित जनपद पंचायत C.O.प्रभास घनघोरिया ने समिति के प्रयास की सराहना की और कार्यक्रम को पिछोर क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताया और सबसे कार्यक्रम मे सहयोगी बनकर कार्यक्रम को इसी प्रकार से संचालन करने का आग्रह किया कार्यक्रम मे उपस्थित राजकुमार पाठक रसूल वैग अतुल गुप्ता बल्लू खान अजब सिंह लोधी धर्मेन्द्र सोनी ने सभी को पुरस्कार प्रदान किए कार्यक्रम का संचालन संतोष चोधरी कमलेश गुप्ता और रश्मि भट्ट द्वारा किया गया आज कार्यक्रम के नवे दिन महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमे मेहंदी रंगोली और महापुरुष फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित होगी ।






Be First to Comment