Press "Enter" to skip to content

पुलिस के पहरे में बांटा यूरिया, एसडीएम रहे मौजूद

शिवपुरी। करैरा में किसानों को यूरिया खाद मिलने के कारण मप्र सहकारी विपणन संघ संस्था मर्यादित के गोदाम पर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलकर जमकर नारेबाजी कर दी। पिछले 15 दिनों से यूरिया खाद होने से फसल में पानी देने के लिए किसान काफी परेशान हो रहे है। हजारों क्विंटल यूरिया आने के बाद किसानों को यूरिया नही मिल पा रहा है। मंगलवार को आया यूरिया खाद गोदाम प्रभारी की सांठगांठ से किसानों को मजबूरन बाज़ार से 270 रुपए का यूरिया 420 रुपए में खरीदना पड़ रहा है। जिसके चलते बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस के पहरे में यूरिया का वितरण किया गया। जब भीड़ पर अंकुश नहीं हुआ तो पुलिस को लाठियों से खदेड़ना भी पड़ा।
खाद मिलने से गुस्साए किसान ने आरोप लगाया हैं कि सेवा सहकारी संस्थाओं का खाद ब्लैक में बाहर दुकानों पर बेचा जा रहा है जो खाद किसानों को संस्थाओं पर 150 रुपए सस्ता है वह दुकानों पर 420 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से अधिक दाम पर दुकान बेच रहे हैं और जमकर दिन दहाड़े लूट खसोट कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस बारे प्रशासन को कोई जानकारी हो किसानों द्वारा दुकानों पर बिक रहे मनमाने दामों की सूचना कृषि विभाग और करैरा प्रशासन को दी। 

इसके बाद भी दुकानदार मनमाने दाम पर यूरिया बेच रहे हैं। कुछ दुकानदार तो झांसी यूपी से कम दाम में लाकर स्टॉक करके मप्र की रेट पर यूरिया के दाम अधिक हो जाने पर अधिक मुनाफा कमा रहे हैं और किसानो की जेबों पर डाका डाल कर उन्हें लूट रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि करैरा की सभी सेवा सहकारी संस्थाओं पर सचिवों और अध्यक्षों ने मिलकर यूरिया बाहर दुकानों पर ब्लैक में बेच दिया और हमसे कह रहे हैं कि अभी खाद यूरिया आया नहीं इसके बाद वही खाद दुकानों पर कैसे पहुंचा। भारी भीड़ को देखकर करैरा एसडीएम उदयसिंह सिकरवार, पटवारी राकेश गुप्ता, आरआई विनोद सोनी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी वायएस यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!