Press "Enter" to skip to content

किसानों ने तमाम मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बदरवास
विकासखण्ड क्षेत्र के किसानों ने अपनी तमाम मांगों को लेकर प्राधानमंत्री व
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार प्रेमलता पाल को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व मे दिया गया जिसमें सैंकड़ों किसान अपनी
सम्स्याओं को लेकर तहसील प्रांगण में मौजूद थे। गत तीन बर्षों से प्रकृति
की मार झेल रहे किसानों ने अल्प बर्षा होने से फसलें पूर्णता नष्ट हो गई
हैं जिसका सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि प्रदाय कराई जाये।
किसानों का कहना है की गत बर्षों से प्रकृति के उदासीन रवैये से मूलभूत
जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है, जिसमें किसान बैंक रिण, विधुत
बिल आदि चुकाने में असमर्थ है जिसपर प्रतिबंध लगाया जाये। किसानो के अस्थाई
कनेक्शनों को सरकार अपने वय पर स्थाई कनेक्शन में परिवर्तित करें। अल्प
बर्षा होने की वजह से जलस्त्रोंतों में पानी नहीं है जिससे आगामी फसल
उत्पादन की संभावना भी बहुत कम है इसलिए क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित किया
जाये। किसान संघ का कहना है अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गईं तो हम स?कों
पर उतकर आनदोलन करने पर विवश हो जायेंगे जिसका जिम्मेदार स्वयं प्रशासन
होगा। ज्ञापन देते समय राब महेंद्रसिंह यादव म?वासा, भगवत सिंह दांगी
बीजरी, नारायण सिंह तिलातिली, प्रदीप शर्मा सुमैला, कल्याण सिंह दांगी,
इंद्रभानसिंह यादव म?वासा, लटूरा जाटव, कल्याणसिंह यादव मांगरौल,
शिवभानसिंह, सिरनामसिंह धामंटूक, कल्याण पाल बारौद, चंद्रपाल सिंह,
बुध्दसिंह कुशवाह, बबलू कुशवाह चंदौरिया, हरना केवट टपरियन, रामकिशन सिंह
तथा शिवनंदन दांगी आदि किसान मौजूद थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!