Press "Enter" to skip to content

धारावाहिक फुल फालतू का मुहूर्त संपन्न

शिवपुरी – टीवी धारावाहिक फुल फालतू की शूटिंग का शुभारंभ शिवपुरी में  मुहूर्त के साथ  हो चुका है  इसका  मुहूर्त कार्यक्रम  कल कत्था मिल के सामने शिव धाम पर संपन्न हुआ जिसका क्लैप देकर  देश के प्रख्यात  संत स्वामी भगवानंद जी और अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता  द्वारा पूजा अर्चना के साथ विधि प्रदान से किया गया जानकारी देते हुए धारावाहिक के प्रोडूसर मनीष बंसल एवं डायरेक्टर साहिल खान ने बताया कि यह एक कॉमेडी  धारावाहिक है जिसका उद्देश्य दर्शकों को हंसाना और मनोरंजन करना है इस धारावाहिक में शिवपुरी के अलावा मुंबई दिल्ली भोपाल आदि से भी कलाकार काम करेंगे इसकी  शूटिंग शिवपुरी जिले के प्रमुख स्थलों पर होगी तथा फुल फालतू के इस मुहूर्त कार्यक्रम में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता पूर्व अध्यक्ष अजीत जैन ठेईया समाजसेवी डॉ श्वेता शर्मा प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय महिला मंच ,कहानीकार योगेंद्र सुनाने, डीओपी ,कमल कांत शर्मा ,डॉक्टर भूपेंद्र विकल, विजय चौक ,सलू स्वामी ,सूर्य मल्होत्रा ,उम्मेद झा इसहख खान, विनोद गुर्जर ,मुंबई के देव सावलानी, विनोद बिकट एवं प्रमुख कलाकार पलाशजैन अंकुर आर्यन आदर्श हरि ओम अजय जफर अली किरण माधुरी शिवानी लुकी सदान सावधान आदि उपस्थित थे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!