Press "Enter" to skip to content

न्यू ईयर : चीफ जस्टिस, मंत्रियों सहित वीआईपी पहुंचे टाइगर दीदार के लिए,

 

उमरिया/मंडला/सिवनी। नया साल मनाने सभी नेशनल पार्क फुल हो गए हैं। देसी-विदेशी पर्यटकों के अलावा वीआईपी भी पहुंच गए हैं। बांधवगढ़ में अलग-अलग राज्यों के 10 चीफ जस्टिस, महाराष्ट्र और मप्र सरकार के मंत्री पहुंच गए हैं और रविवार को जयंत मलैया भी छुट्टी मनाने आ रहे हैं।विभिन्न राज्यों के चीफ जस्टिस के आगमन को गोपनीय रखा गया है। चूंकि यह उनका व्यक्तिगत टूर है इसलिए जिला प्रशासन ने इस पर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। राज्यों के चीफ जस्टिस के अलावा कई अन्य न्यायाधीश भी बांधवगढ़ में बाघ का दीदार कर रहे हैं। वीआईपी की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि प्रशासन को व्यवस्था बनाने में पसीना आने लगा है।सारे जरूरी काम छोड़कर वीआईपी भीड़ को फॉलोगार्ड और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर और एसडीएम जुट गए हैं। हालांकि वीआईपी भीड़ दो दिन पहले से ही जुटने लगी थी, लेकिन रविवार को ये भीड़ दोगुनी से ज्यादा होने की संभावना है।
महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आए
महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन मंत्री जयकुमार जितेंद्र सिन्ह रावल भी परिवार के साथ साल के आखिरी दिनों में बांधवगढ़ की सैर कर रहे हैं। रावल एक दिन पहले ही बांधवगढ़ पहुंचे हैं और एक जनवरी तक उनके यहां रुकने का कार्यक्रम है। वे बांधवगढ़ में पांच दिन की छुट्टी मनाने आए हैं। पर्यटन मंत्री के साथ महाराष्ट्र के कई अन्य वीआईपी भी हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!