ग्वालियर।क्रिकेट मैच के दौरान बॉल खो जाने पर दो बच्चों में झगड़ा हो गया। घटना बुधवार सुबह भीम नगर कुम्हारपुरा की है। एक बच्चे के पिता ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझाया और अपने घर आ गए। कुछ देर बाद दूसरी तरफ से बच्चे के परिजन युवक के घर पहुंचे और घुसकर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें युवक का सिर फूट गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया है।थाटीपुर थानाक्षेत्र स्थित कुम्हारपुरा भीम नगर निवासी धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राम नारायण माथुर निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार सुबह उनका बेटा घर के बाहर क्रिकेट खेल रहा था। वहां पड़ोसी पंकज जाटव का बेटा भी खेल रहा था। मैच के दौरान बॉल खो जाने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बच्चों के झगड़े की आवाज सुनकर धर्मेन्द्र वहां पहुंचे और दोनों बच्चों को झगड़ा करने पर डांट लगाकर अपने बेटे को घर ले आए। कुछ देर बाद पंकज अपने एक अन्य साथी के साथ लाठियां लेकर पहुंचा। उसने पड़ोसी के घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी से धर्मेन्द्र पर हमला किया, जिसमें उनका सिर फूट गया। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल का इलाज कराने के बाद पंकज व उसके साथी पर मामला दर्ज कर लिया है।
मैच के दौरान बच्चों में झगड़ा, पिता का लाठियों से सिर फोड़ा,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- इमलिया गांव में भीषण आग, 25 किसानों की 80-90 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख / Shivpuri News
- राशन वितरण को लेकर विवाद, सेल्समैन व भाई पर मारपीट का केस दर्ज / Shivpuri News
- नरवर क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: फोरव्हीलर की टक्कर से 5 भैंसों की मौके पर मौत / Shivpuri News
- NH-46 पर बाइक राइडर हादसे का शिकार, पैर में गंभीर चोट / Shivpuri News
- नरवर वन क्षेत्र में अवैध कटाई का मामला गरमाया, बीट गार्ड पर आरोप, अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध / Shivpuri News





Be First to Comment