शिवपुरी। करैरा से भाजपा की ओर से टिकिट के दावेदारों की दौड़ में शामिल रहे पूर्व विधायक रमेश खटीक ने आज सपाक्स पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सपाक्स पार्टी के प्रत्याशी के रूप में करैरा विधानसभा से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। यहां बता दें कि करैरा से टिकिट की दौड़ में रमेश खटीक का नाम प्रबल दावेरामें था, लेकिन भाजपा द्वारा राजकुमार खटीक को टिकिट देने से रमेश खटीक असंतुष्ट हो गए और पार्टी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर नहीं आए और आहत होकर उन्होंने सपाक्स की सदस्यता ग्रहण की है।यहां बता दें कि यदि रमेश खटीक सपाक्स पार्टी से चुनाव मैदान में उतरते हैं तो यह चुनाव बड़ा रोचक हो जाएगा क्योंकि यहां से फिर चार प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए अपना-अपना भाग्य आजमाते नजर आएंगे।




