Press "Enter" to skip to content

Untitled Post

फोटो 2 शिव 1
शिवपुरी।
सतनवाड़ा थाना पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर से हत्या के प्रयास के
मामले में पिछले लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पूरन सिंह पुत्र चिम्मन
जादौन निवासी पचेंर थाना टेंटरा जिला मुरैना को मोहना से गिरफ्तार करने में
सफलता प्राप्त की है। आरोपी पर पुलिस महानिदेशक जोन ग्वालियर द्वारा 20
हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
जानकारी के अनुसार अति. पुलिस
अधीक्षक कमल मौर्य के नेतृत्व में एसडीओपी शिवपुरी जीडी शर्मा द्वारा थाना
प्रभारी सतनवाड़ा जयसिंह यादव को एक टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया
गया। टीम द्वारा कई महीनों से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे
थे, लेकिन सटीम सूचना के अभाव में सफलता प्राप्त नहीं हो सकी। आज सतनवाड़ा
थाना प्रभारी जय सिंह यादव को मुखिबर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी पूरन
रिश्तेदार के घर श्योपुर से अपने वकील से मिलने ग्वालियर जा रहा है। इसके
बाद सतनवाड़ा पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताई गई गाड़ी एवं हुलिया के आधार पर
उक्त व्यक्ति को मोहना पहुंचने के दौरान पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी
अपना नाम बार-बार बदल रहा था, परंतु पर पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ की गई
तो आरोपी ने अपना नाम पूरन पुत्र चिम्मन जादोन होना बताया। पुलिस ने आरोपी
को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर किया। 
बॉक्स
पुलिस अधीक्षक ने बनाई थी योजना
पुलिस
सूत्रों की मानें तो आरोपी पेशे से ड्रायवर था जिसके कारण वह अपना स्थान
परिवर्तन करता रहता था इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम
को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया था और इसी
योजना पर कार्य करते हुए सतनवाड़ा पुलिस को यह सफलता प्राप्त हुई।
बॉक्स
न्यायालय द्वारा सजा सुनाने के बाद से था आरोपी फरार
वर्ष
2005 में पूरन सिंह पुत्र चिम्मन जादौन निवासी पचेंर थाना टेंटरा जिला
मुरैना पर हत्या के प्रयास की धारा 307, 323, 294, 506, 34 के तहत सतनवाड़ा
थाना में प्रकरण दर्ज किया गया था। उक्त मामले में आरोपी को न्यायालय
द्वारा तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी और तभी से आरोपी फरार चल रहा
था। न्यायालय द्वारा गिरफ्तार वारंट जारी कर शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश जारी
किए थे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी पूरन जादोन की गिरफ्तारी को अति
संवेदनशीलता से लेते हुए 20 हजार का इनाम घेेिषित किया गया था।
बॉक्स
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
आरोपी
को गिरफ्तार करने में सतनवाड़ा थाना प्रभारी डॉ. जय सिंह यादव, उसनि आबिद
खान, शाकिर अली, प्रआ ब्रजपाल सिंह तोमर, जितेन्द्र करारे, सायबर एक्सपर्ट
आर. विकास सिंह चौहान आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री
पांडे द्वारा टीम की प्रशंसा करते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की।

शिवपुरी
ब्यूरो। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत चलाई जा रही राष्ट्रीय बाल
स्वास्थ्य क्रार्यक्रम के अंतर्गत मोबाईल हेल्थ टीम द्वारा गांव-गांव जाकर
ग्रामीण बच्चों का परीक्षण किया जा रहा है। इसीक्रम में बीते दिनों सतनवाड़ा
की मोबाईल टीम द्वारा ग्राम कंकरवाया में पहुंची जहां एक 4 वर्षीय  बालिका
के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बेबी गंभीर हृदय रोग की बीमारी से पीड़ित
थी। मोबाईल टीम ने पीड़ित परिवार के लोगों को काफी देर तक समझाया गया और
अंतत: यह टीम बालिका के ऑपरेशन के लिए परिजनों को समझाने में कामयाब हो गई।
सीएससी
सतनबाड़ा की मोबाईल हेल्थ टीम के डॉक्टर यशस्वी मेहता व फॉर्मासिस्ट
बालेन्दु सिंह रघुवंशी द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र ककरबाया में बच्चों के
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान ककरबाया निवासी सुरेन्द्र रावत की 4 वर्षीय
पुत्री अनुष्का को हृदय रोग से पीड़ित पाया गया। जिला स्तरीय हृदय कैंप में
यह पुष्टि हुई कि अनुष्का के दिल में छेद है। इसके लिए अनुष्का के परिवार
वालों को यथा स्थिति से चिकित्सकों ने बताया तो अनुष्का के माता पिता
हतप्रभ रह गये और लेकिन जब टीम ने परिजनों को बताया कि बेबी के हृदय के
ऑपरेशन में होने वाला खर्च मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना व आरबीएसके के तहत
स्वास्थ्य विभाग उठायेगा। इसकेबाबजूद भी परिवार के बुजुर्गो द्वारा बच्ची
के ऑपरेशन के लिए मना कर दिया। मोबाईल हेल्थ टीम द्वारा समय-समय पर अधिक
प्रयास करने पर परिवारजन ऑपरेशन के लिए राजी हुए जिसके पश्चात स्वास्थ्य
विभाग के सहयोग से भोपाल के जेके हॉस्पीटल में अनुष्का सफल ऑपरेशन कराया
गया एवं परिवारजनों को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना का पूरा-पूरा लाभ मिल
सका। जिसके साथ बच्ची अनुष्का को एक नई जिंदगी मिली है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!