Press "Enter" to skip to content

भाजपा का उद्देश्य देश के अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ पहुंचना है: झा

कोलारस। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कोलारस मंडल के ग्राम डोडियाई, जुर, भाटी, लुकवासा, अटरूनी, खरई में ग्रामीण जनों के बीच जाकर भाजपा सरकार की जनहितैशी योजनाओं के बारे में बताया साथ भाजपा कराए विकास कार्यों को लोगों के बीच में रखकर कमल के फूल के प्रति जागरूक किया। ग्रामीण जनों से बातचीत करते हुए झा ने कहा कि आपने चार साल कांग्रेस को क्षेत्र में दिए आठ महीने हमें देकर दीजिये,भारतीय जनता पार्टी विकास के लिए दीन हीन दुखियो की सेवा के लिए प्रतिबद्ध राजनीतिक दल है,सेवा ही कार्यकर्ता का मूल मंत्र है। शिवराज जी ने विकास के जो कार्य किये है वह न कभी हुए न हो सकते। इस दौरे में झा के साथ जिलाध्यक्ष सुशील जी रघुवंशी,विधायक प्रहलाद जी भारती, पूर्व विधायक देवेंद्र जी जैन,वीरेंद्र रघुवंशी, ओमप्रकाश खटीक,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सपना दुबे,मंडल अध्यक्ष विपिन खेमरिया,आलोक बिंदल, डॉ महाराज सिंह रघुवंशी,मुकेश रघुवंशी,अरविंद रघुवंशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!