शिवपुरी। बीते वर्ष 2017 को विदा देने और नववर्ष 2018 के स्वागत को लेकर बीती रात्रि शहर भर में नववर्ष का जश्र मनाया गया। कई होटलों और रेस्टोरेंटों में अनेकों कार्यक्रम आयोजित हुए। रातभर पार्टिंयों का दौर चलता रहा। वहीं मंदिरों पर भी अनेकों धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। नववर्ष के आगमन को लेकर रविवार शाम से ही युवाओं ने अपने-अपने कार्यक्रम फिक्स कर लिए थे और रात्रि 12 बजे से जश्र मनना शुरू हो गया। टोलियों में युवा शहर के रेस्टोरेंटों और शहर से बाहर ढाबों पर न्यूईयर पार्टी का आयोजन करते रहे। कई लोगों ने अपने-अपने मित्रों घर पर भी न्यूईयर सेलिब्रेट किया। रात्रि में 12 बजते ही आतिशबाजी चलनी शुरू हो गई। सर्दी ज्यादा होने के बावजूद भी युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कई स्थानों पर न्यूईयर के साथ-साथ जन्मदिन भी मनाए गए जहां केक काटकर लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
नववर्ष के जश्र में डूबा शहर, रातभर चली पार्टियां
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया शिवपुरी कलेक्टर का सम्मान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी के शांति नगर में आवारा कुत्तों का आतंक, छात्रा घायल – CCTV में कैद हुई घटना / Shivpuri News
- कुंभ मेले में हुई थी मुलाकात, 3 साल के रिश्ते के बाद किया प्रेम विवाह – युवती ने मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- अश्लील वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल, मजदूर से 4500 रुपए हड़पे / Shivpuri News
- खनियाधाना पुलिस का बड़ा खुलासा: झपट्टा मार लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और 3 लाख का माल बरामद / Shivpuri News





Be First to Comment