Press "Enter" to skip to content

भोपाल के पुलिसकर्मियों को नए साल का तोहफा, महीने में मिलेगी दो छुट्टी,

भोपाल। राजधानी के विभिन्न थानों में पदस्थ पुलिस कर्मचारियों को अंततः हर माह अवकाश मिलेगा। सिपाही से लेकर थानेदार तक एक पखवाड़ा में एक और माह में दो दिन का अवकाश ले सकेंगे। थाना प्रभारियों को भी एक दिन की छुट्टी मिलेगी। मुरैना में भी ये व्यवस्था लागू है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में इस प्रस्ताव पर मंथन शुरु हो गया है जिसके बाद ये व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू हो सकती है।डीआईजी संतोष कुमारसिंह ने गुरुवार को सभी थाना प्रभारियों के साथ ही थाने के सभी हेडमोहर्रिर की बैठक ली। इसमें उन्हें हर माह अवकाश का लाभ देने का तोहफा दिया। डीआईजी ने सिपाही से लेकर सब इंक्सपेक्टर तक को अवकाश देने के लिए एक रोस्टर बनाने को कहा। इसके तहत संबंधित पुलिस कर्मचारी से पूछा जाएगा कि उसे माह के दो दिन कब अवकाश चाहिए। एक पखवाड़ा में सिर्फ एक दिन छुट्टी स्वीकृत होगी। अवकाश थाना प्रभारी बिना किसी से अनुमति लिए तय कर सकेंगे। यह व्यवस्था जिले में 15 जनवरी से लागू कर दी जाएगी।
माह में एक गश्त के अगले दिन मिलेगी टीआई को छुट्टी
सभी थाना प्रभारियों को सप्ताह में एक दिन गश्त करना अनिवार्य होता है। अभी तक गश्त के अगले दिन उन्हें दोपहर तक थाने में आमद देना पड़ती थी। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब उन्हें गश्त के अगले दिन शाम को गणना के समय तक थाने पहुंचने की छूट मिल गई है। इसके अलावा माह में किसी अंतिम गश्त के अगले दिन थाना प्रभारी छुट्टी का लाभ ले सकेंगे
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!