
घर में मिले शराब के बने पेग, सल्फाश की गोलियां, पुलिस जांच में जुटी
शिवपुरी। फिजीकल चौकी क्षेत्र के छत्री रोड पर ऐसा एक सुसाईड का मामला प्रकाश में आया है जिसमें मरने से पहले दारू पार्टी की है और अपने सुसाईड नोट में अपने आप को लटकाने वाले का नाम लिख कर गया है। खासबात यह है कि मृतक ने अपने सुसाईड नोट मेें जिस व्यक्ति का नाम लिखा है उसने भी तीन साल पूर्व इसी मकान में लटक कर आत्महत्या की है। घटनाक्रम को पुलिस सदिंग्ध मानकर रही है और जांच में जुट गई है। जब घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो यहा टेबिल पर शराब के पेग बने रखे हुए है। साथ ही एक सल्फास की बोतल भी मिली है। मृतक दुर्गा प्रसाद की जेब से दुर्गा सेल्स एजेन्सी की भी पर्चीयां मिली है जिसमें दुर्गा प्रसाद खुद प्रोपराईटर लिया है।

जानकारी के अनुसार छत्री रोड़ पर आसपुर कोठी के पास रिटार्यर डिप्टी रेंजर ओपी शर्मा का मकान बना हुआ है। रिटार्यर डिप्टी रेंजर बीते 4 दिन पहले अपनी बेटी के पास दिल्ली गए हुए थे। इस घर की रखवाली के लिए अपने भाई के साले दुर्गा प्रसाद भार्गव निवासी पुरानी शिवपुरी को छोडकऱ गए हुए थे। आज उक्त युवक की लाश घर में ही लटकी मिली। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चौका देने बाला घटनाक्रम यह रहा कि युवक की जेब में एक सुसाईड नोट मिला है। जिसमें लिखा हुआ है कि एसपी सहाब में आत्महत्या कर रहा हूॅ। मैं अपने जीवन से त्रस्त हूॅ मेरे ऊपर कर्जा है तो मेें लोन लेने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ब्रांच मेंनेजन योगेश कौरव के पास लोन लेने गया तो उन्होनें के लोन के एवज में 7 हजार रूपए की रिश्वत की मांग की। मैंने ससुराल से लाकर रूपए दिए। उसके बाद भी मेरा लोन पास नहीं किया। इस चार पेज के सुसाईड नोट में युवक ने अपने कर्जदारों के भी नाम लिखे है। इस पूरे सुसाईड नोट के अंत में युवक ने लिखा है कि उसको मारकर गोलू ने टांग दिया है। यहा बता दे गोलू डिप्टी रेंजर का बेटा है जिसने इसी घर में तीन साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। यह पूरा मामला संदिग्ध के घेरे में है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





Be First to Comment