Press "Enter" to skip to content

पार्क निर्माण में पेड़ कटेंगे तो जायेंगे न्यायालय में

Image result for पेड़ों की कटाई
पिछोर।
नगर के टेकरी सरकार मंदिर की पहाड़ी पर नगर परिषद पिछोर द्वारा लगभग 37
लाख रूपये की लागत से पार्क निर्माण करना चाहती है, जिसके लिए कागजी खाना
पूर्ती भी की जा चुकी है। किन्तु समाज सेवी रजनीश तिवारी ने पार्क निर्माण
पर आपत्ति दर्ज कराई है। और अपनी संस्था मातृभूमि जन कल्याण सेवा समिति
द्वारा नगर परिषद द्वारा होने वाले पार्क निर्माण में पहाड़ी पर भक्तों
द्वारा पाले पोषे गये पेड़ों की कटाई व उनके नुकसान का हवाला देते हुऐ
पार्क निर्माण न कराये जाने हेतु एक लिखित आवेदन मुख्य नगर पालिका अधिकारी,
अनुविभागीय अधिकारी सहित कलेक्टर व मुख्य मंत्री को दिया। समिति के संचालक
रजनीश तिवारी ने बताया कि टेकरी सरकार की पहाड़ी पर लोगों ने अपने
पूर्वजों की स्मृति में बृक्षा रोपण कर सैकड़ों पेड़ लगाये और उन्हें वर्षो
पाला पोषा है, और पैसे एकत्र कर उनकी सुरक्षा के लिए पहाड़ी के चारों ओर
वाउण्डी वॉल का निर्माण कराया है, उन्होंने बताया कि पार्क निर्माण में हरे
भरे पेड़ों को नुकसान होगा, जो पर्यावरण हित में नहीं है। रजनीश तिवारी ने
बताया कि यदि नगर परिषद पेड़ काटकर यदि पार्क निर्माण करती है मुझे मजबूरन
न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा।
इनका कहना है 
तात्कालीन
अधिकारियों एवं परिषद की सहमति से पार्क निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण की गई
है, पार्क निर्माण से पर्यावरण संरक्षण में इजाफा होगा नुकसान नहीं। 
आनन्द शर्मा
मुख्य नगर पालिका अधिकारी पिछोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!