Press "Enter" to skip to content

राज्य स्तरीय कराते चैम्पियनशिप में शिवपुरी की टीम ने जीते सात गोल्ड

शिवपुरी। उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय कराते चैम्पियनशिप में शिवपुरी कराते टीम के सात ब्लैक वेल्ट खिलाडिय़ों ने गोल्ड मेडल हासिल किए, जबकि सात ब्लैक बेल्ट से नीचे खिलाडिय़ों ने ब्रोंज मेडल हासिल किए। ब्लैक बेल्ट में 5 खिलाड़ी मप्र की कराते टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे जो 30 जनवरी  30 जनवरी से 2 फरवरी 2018 तक चलने वाले ऑल इंडिया कराते फेडरेशन की दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल कराते चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। भाग लेने वालों में कु. मिनी सेन, अदिति सिंघल, राशिद खान, कु. सफक खान, माजिद खान,  पलाश समाधिया। ब्लैक बेल्ट से नीचे गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों में कु. लवी शर्मा, शालिनी धाकड़ ब्लैक बेल्ट से नीचे मेडल निकालने वाले खिलाडिय़ों में दीप्ति लोधी एक ब्रोज, सोहेल अली एक ब्रोज, धु्रव जैन एक ब्रोज। अन्य खिलाडिय़ों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उक्त कराते टीम के कोच अंकित मडैइया, मैनेजर अख्तर नाजमी थे। समीर खान ने प्रतियोगिता में रैफरशिप की जिन्हें पुरस्कृत किया गया। उक्त खिलाडिय़ों को उनकी इस उपलब्धि के लिए क्लब सचिव केबी लाल, डॉ. एमडी गुप्ता व शिवपुरी क्लब के अन्य सदस्यों ने बधाई दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!