बड़ी खबर कांग्रेस के सत्ता मैं आते ही अबैध रूप से संचालित कल्याणपुर खदान से पनडुब्बी जप्त

सुनील रजक शिबपुरी।खबर जिले के करेरा के सुनारी चौकी से आ रही है जहाँ चौकी के अंतर्गत कल्याणपुर खदान जो कि पूरी तरह अबैध थी।और जोरों से अबैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा था

जानकारी के मुताबिक करैरा के सुनारी चौकी अंतर्गत कल्याणपुर रेत खदान पर रेत माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में जमकर रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। खास बात यह है कि सिंध नदी किनारे हो रहे इस उत्खनन से नदी कई हिस्सो में अलग हो गई है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज भितरवार पुलिस सहित करेरा पुलिस को सूचना मिली कि भितरवार ओर कल्याणपुर के बीच पनडुब्बी चलाई जा रही है।इस पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पनडुब्बी को जप्त कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है

इनका कहना है
भितरवार पुलिस एवं करेरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भितरवार ओर कल्याणपुर खदान के बीच मैं पनडुब्बी का इस्तेमाल किया जा रहा है इस पर पुलिस ने मौके पर पहुँच पनडुब्बी को जप्त किआ है और खदान की परमिशन ग्राम पंचायत से है बाकी पनडुब्बी की नही है इसलिए उसे जप्त किआ है

अजय भार्गव
थाना प्रभारी करैरा