शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बालिका छात्रावास में 17 दिसंबर को एक 14 वर्षीय किशोरी ने

जहर खा लिया था। छात्रा की हालत बिगड़ता देख छात्रावास प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर छात्रा को ग्वालियर रैफर कर दिया।
मामले में पुलिस छात्रा के बयानों के आधार पर उपेंद्र यादव निवासी जालमपुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा ने पुलिस को बयान में बताया कि उपेन्द्र यादव आए दिन उसे परेशान करता रहता है। उसने यह बात छात्रावास प्रबंधन को भी बताई थी जिस पर छात्रावास प्रबंधन ने युवक को फटकार भी लगाई थी लेकिन युवक ने छात्रा को परेशान करना बंद नहीं लिया जिस पर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल छात्रा का ग्वालियर में इलाज चल रहा है।






Be First to Comment